Blog

रायपुर शहर में एक लाख नाम कट जाएंगे’ SIR को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान

बिगुल
छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट करने और उसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य भर में प्रशासनिक कर्मचारी और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर इस अभियान को गति दे रहे हैं। 4 नवंबर 2025 से शुरू हुई यह प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें पूरे एक महीने तक मतदाताओं की गणना और सत्यापन का कार्य किया जाएगा। लेकिन इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसा बयान दे दिया है कि सियासी गलियारों में बवाल मच गया है।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SIR को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मतदाताओं का SIR बहुत जरूरी है। रायपुर शहर में ही एक लाख नाम कट जाएंगे। सही रूप से पुनरीक्षण हुआ तो एक लाख नाम कटेंगे। बहुतों के एड्रेस बदल गए है और कुछ की मृत्यु हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि SIR के माध्यम से मतदान केंद्र बढ़ना चाहिए और फर्जी मतदाताओं का नाम कटना चाहिए।

दूसरी ओर पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सांसद अग्रवाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि यानी बृजमोहन अग्रवाल भी इस बात को कबूल करते हैं कि एक लाख ज्यादा फर्जी मतदाता शहर में है और इसकी वजह से भाजपा वो जीतते रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि फर्जी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटना चाहिए। चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करती है। ये एक लाख फर्जी मतदाता भी उन्हीं के समय जुड़े थे।

बता दें कि प्रशासनिक टीम डोर-टू-डोर जाकर हर घर में गणना पत्र वितरित कर रही है। इन पत्रों में वर्तमान मतदाता सूची की जानकारी पहले से दर्ज होती है, जिसमें मतदाता का नाम, पता, उम्र, फोटो और अन्य विवरण शामिल होते हैं। बीएलओ घर के मुखिया या उपलब्ध सदस्य से फॉर्म भरवाते हैं। यदि कोई नया मतदाता है, उसकी जानकारी जोड़ी जाती है। मृतक या स्थानांतरण हो चुके व्यक्तियों के नाम हटाए जाते हैं और किसी भी त्रुटि को सुधारा जाता है। भरवाए गए फॉर्म को बाद में कलेक्ट किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा सके।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button