Blog

सदन में गूंजा ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम, भूपेश बघेल ने पूछा- आरोपियों की सूची से नाम गायब क्यों?

बिगुल
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हैं. आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है. वहीं प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री विजय बघेल को घेरते हुए प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया. जिस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया.

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम आरोपियों की सूची से गायब है. प्रश्न के उत्तर में दी गई जानकारी में नव्या मलिक का नाम क्यों नहीं है? आखिर नव्या का नाम क्यों छुपाया गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी? इस पर मंत्री ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है, परीक्षण करा लेंगे. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-

अजय चंद्राकर ने अपने ही मंत्री को घेरा, मेकाहारा को लेकर पूछा सवाल

सदन में उठा मेकाहारा मे मशीन खरीदी और करोड़ों की मशीन अब तक ना शुरू कर पाने का मुद्दा उठाया गया. इसे लेकर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घेरा. वहीं स्वास्थ्य मंत्री और चंद्राकर के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

अजय चंद्राकर ने कहा– मशीन कहा हैें, शुरू क्यों नहीं हों पाई. मशीन हवा में है या पाताल मे है….

स्वास्थ मंत्री ने कहा – मशीन पूर्व के समय खरीदी गई हैँ मेकाहारा में रखा गया हैं. जांच चल रही हैं, उसके बाद शुरू किया जाएगा.

सदन में उठा आत्म समर्पित नक्सलियों का मुद्दा

आत्म समर्पित नक्सलियों के मुद्दे पर विधायक विक्रम मंडावी और उपमुख्यमंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विक्रम मंडावी ने कहा अब तक सिर्फ 2 लोग को 5 लाख की राशि दी गई. मंत्री ने बताया 1496 इनामी नक्सली ने समर्पण किया है. इन पर 49.50 करोड़ इनाम की राशि घोषित थी. ये राशि तीन साल में दो जाएगी.

श्वेक्षा पाठक
सदन में उठा नक्सली पुनर्वास नीति का मुद्दा

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुनर्वास नीति क्या है? कितने नक्सलियों ने 2023 से 24 तक आत्मसमर्पण किया?आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित इनाम की राशि किन-किन को भुगतान किया गया है?

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि 2023- 24 के बीच 1496 ईनामी आत्मसमर्पण किया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button