Blog

छत्तीसगढ़ में अब नहीं लगेंगे ये पेड़, सदन से मंत्री चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, इस पौधे पर भी लगेगी रोक

बिगुल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन है। आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर हो रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इसी बीच पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कहीं भी छातीम की पेड़ नहीं लगाए जाएंगे।

दरअसल, आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने प्रश्नकाल में ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छातीम के पेड़ से अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इसी वजह से देश के करीब 11 राज्यों में इस पेड़ पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

जिसके बाद मंत्री चौधरी ने कहा कि भविष्य में अब छतीम पेड़ कहीं नही लगाए जाएंगे। लगे हुए छातिम पेड़ को भी हटाने पर भी विचार करेंगे। कोनोकार्पस पेड़ को लेकर भी सरकार सतर्क हो गई है। इस पर निश्चित रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button