छत्तीसगढ़ में बढ़ी पेट्रोल की कीमत, हर लीटर पर एक रुपये का इजाफा, जानें क्या हैं ताजा भाव

बिगुल
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 अप्रैल से नॉर्मल पेट्रोल की कीमत 1 रुपये 1 पैसे प्रति लीटर बढ़ाकर 99.44 रुपये से 100.45 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जो 2 अप्रैल से लागू होकर 109.29 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पिछले 12 दिनों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत कुल 3.07 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी एक साल पहले दी गई छूट की अवधि खत्म होने के कारण हुई है। राज्य सरकार ने अपने रजत जयंती वर्ष में वैट कम करते हुए पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी, जो एक साल के लिए लागू थी। अब इस छूट की मियाद खत्म होने के चलते पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।
देशभर में 2 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
मेरे सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का अपार आशीर्वाद सभी पर बरसाएं, ताकि हमारे राष्ट्र की शक्ति और अधिक बढ़ सके। जय बजरंगबली!



