Blog

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा : अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

बिगुल
73 वर्ष बाद सरगुजा में पहली महिला जनजातीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को आगमन होगा। द्रौपदी मुर्मू पहली महिला राष्ट्रपति है जो सरगुजा जिला के अंबिकापुर आएंगी। इसके पूर्व 1952 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पंडों जनजाति की दशा का प्रत्यक्ष अध्ययन करने पहुंचे थे सरगुजा के पंडों नगर पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा की स्मृति में आज भी सरगुजा में देश का एकमात्र ग्रामीण राष्ट्रपति भवन स्मारक मौजूद है।73 वर्ष बाद, सरगुजा एक बार फिर वही गौरवशाली क्षण जीने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबिकापुर आगमन को लेकर उमंग और गर्व का वातावरण निर्मित है।जनजातीय समुदाय इस अवसर को अपने इतिहास और सम्मान से जुड़े नए अध्याय के रूप में देख रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि 1952 ने सरगुजा को राष्ट्रीय पहचान दी थी, और 2025 यह गौरव पुनः स्थापित करेगा।

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर 20 नवंबर 2025 को सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2025 का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी।भारत की प्रथम जनजातीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरगुजा प्रवास को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है।उनके स्वागत की तैयारियों से अंबिकापुर और सरगुजा में उत्साह का वातावरण है।

1952 में सरगुजा आए थे डॉ राजेंद्र प्रसाद
1952 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद सरगुजा प्रवास पर आए हुए थे।सरगुजा में आदिवासियों के बीच राजेंद्र गए और आदिवासियों की पंडो और कोरवा जनजातियों को राष्ट्रपति ने गोद लिया। सरगुजा से ही राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र की घोषणा 22 नवंबर 1952 को हुई थी। राष्ट्रपति ने सबसे पहले बसंत पंडो उम्र 8 वर्ष को गोद लिया था,आज बसंत की उम्र 80 साल की हो चुकी है. बसंत पंडो ने बताया कि तब राष्ट्रपति ने उनको गोद लेकर उनका नामकरण खुद किया था।बसंत पंडो को गोद लिए जाने के बाद पंडो जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने का दर्जा मिला। पंडो जनजाति के लोगों को बसाने कि लिए बकायदा 13 कालोनियां बसाई गई,इन कालोनियों में पंडो जनजाति के लोग रहने लगे।देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी बार राष्ट्रपति का सरगुजा दौरा होने जा रहा है। 80 बसंत पंडो के साथ पूरा पंडो समाज इसको लेकर काफी खुश है. पंडो समाज के लोग चाहते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी मुलाकात कराई जाए. पंडो समाज ने प्रशासन से निवेदन भी किया है की उनकी मुलाक़ात राष्ट्रपति से कराई जाए।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button