Blog

शहर के इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, इस हल में मिली युवतियां

बिगुल
छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का गोरखधंधा लगातार फल फूल रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक कई जगहों पर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो रहा है। पहले रायगढ़ और अब दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (Bhilai Hotel Sex Racket Busted) कर उनके खुलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि, पावर हाउस के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलि की टीम ने पावर हाउस में स्थित छाया लॉज में छापा मारा। जैसे ही पुलिस की टीम लॉज पहुंची पूरे होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही दलाल मौके से फरार हो गया। (Bhilai Hotel Sex Racket Busted) पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, युवतियों को भोपाल और जांजगीर से बुलवाया गया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button