Blog

रायपुर अग्निकांड : जांच के लिए कर्मचारियों को भेजा नोटिस, इंचार्ज और गार्ड से हो रही पूछताछ

बिगुल
रायपुर. गुढ़ियारी अग्निकांड को लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है. इस मामले में पूछताछ के लिए कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया है. वहीं बिजली विभाग भी इस मामले में अलग से जांच कर रही है. दरअसल 5 अप्रैल (शुक्रवार) को रायपुर के बिजली ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई थी. आसपास के इलाके खाली कराए गए थे. वहीं सीएम विष्णुदेव साय खुद घटनास्थल पहुंचे थे

गुढ़ियारी अग्निकांड में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने कर्मचारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. इस मामले में यार्ड मैनेजर और गार्ड से पूछताछ से की गई है. वहीं लापरवाही की जानकारी मिलने पर इसमे मामला दर्ज किया जाएगा. बता दें कि बिजली विभाग भी अलग से इस मामले की जांच कर रही है.

शुक्रवार को रायपुर के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई थी. प्रशासन ने घटनास्थल पर 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया था. इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया था. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी घटनास्थल पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था.

सीएम विष्णु देव साय ने पूरी घटना की जांच कराने की बात की थी, जिसके बाद आज पूरी घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था, जो इस पूरी घटना की जांच कर रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button