Blog

अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर को कार्य प्रभार से मुक्त किया, महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड में है आरोपी

बिगुल

राजू सोनकर को बेलतरा क्षेत्र का अनुसूचित जाति का मंडल अध्यक्ष बनाया था. लेकिन साढ़े तीन करोड़ की लूट में नाम सामने आने के बाद राजू सोनकर को पद से हटा दिया गया है.

बिलासपुर के महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड के आरोपी और बीजेपी नेता राजू सोनकर पर पार्टी ने कार्रवाई की है. बीजेपी ने राजू सोनकर को मंडल अध्यक्ष के कार्य प्रभार से मुक्त कर दिया है. बीजेपी ने राजू सोनकर को बेलतरा क्षेत्र का अनुसूचित जाति का मंडल अध्यक्ष बनाया था. लेकिन साढ़े तीन करोड़ की लूट में नाम सामने आने के बाद राजू सोनकर को पद से हटा दिया गया है.

पार्टी ने जारी किया आदेश

बीजेपी बिलासपुर ग्रामीण ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राजू सोनकर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल बेलतरा का नाम बिलासपुर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड और बंधु मौर्य (पार्षद भाजपा) के पूर्व नियोजित हत्या करवाने की साजिश में शामिल है. इसके कारण राजू सोनकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बेलतरा पूर्व के दायित्व से मुक्त किया जाता है.

भाजपा पार्षद की हत्या की थी साजिश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स में करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया था. जांच में सामने आया था कि इस वारदात का मास्टरमाइंड नारद श्रीवास था. मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड और बंधु मौर्य की हत्या की नाकाम साजिश में राजू सोनकर भी शामिल था.

पुलिस के मुताबिक, टिकरापारा निवासी राजू सोनकर का पार्षद बंधु मौर्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाई गई. इसके लिए 25 लाख की सुपारी दी गई थी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button