Blog
खास खबर : कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने हनुमान जयंती पर भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया, साईकस क्लब के सदस्य शामिल हुए

बिगुल
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता नितिन भंसाली ने आज अपने ईष्ट मित्रों के साथ हनुमान जयंती पर भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जिसका सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।
श्री हनुमान जन्मोत्सव, हनुमान जयंती पर शंकर नगर मुख्य मार्ग पर साईकस क्लब के सदस्यों द्वारा हनुमान जी की आरती के उपरांत भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
इस अवसर पर क्लब के सदस्य विवान खुराना, नितिन भंसाली, ललितेश चौधरी, शुभम शेखर सिंह, मीनू चावला, आयुष पांडेय, हर्ष टांटिया, हर्षित जयसवाल, पंकज बेहरा, मितेश मल्होत्रा, नरेश कुमार, गायत्री नेताम, ममता जोसेफ आदि सदस्य उपस्थित थे।



