Blog

खास खबर : ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह जी की ग़ज़लों का कार्यक्रम आज, दीपक गुणवंत व्यास का आयोजन, कार्यक्रम में श्रोताओं को निःशुल्क प्रवेश

बिगुल

रायपुर. अपनी मखमली आवाज़ और दिलकश गायकी से पूरी दुनियां को दीवाना बनाने वाले स्व जगजीत सिंह जी के जन्मदिन पर उनकी बेशुमार ग़ज़लों से स्वरांजली अर्पित करने महफ़िल द्वारा 8 फरवरी (रविवार) को “एक शाम –जगजीत जी के नाम ” का आयोजन किया जा रहा है।

प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री विवेक मिश्र जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जगजीत सिंह जी की नायब ग़ज़लों की प्रस्तुति होगी। दर्जेदार कार्यक्रमों से पूरे शहर में जानी जाने वाली संस्था गुनरस पिया फाउन्डेशन द्वारा राजकुमार कॉलेज के सामने, जी ई रोड़, रायपुर स्थित –महेश भवन के वातानुकूलित सभागार में शाम 6:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में श्री दीपक गुणवंत व्यास के निर्देशन में डॉ जावेद अली, अनुराग शुक्ल, गिरिश मिश्र, गौतम घाटगे, अतीक रहमान, रचना चांडक, अराधना बैद, डी लता एवं वैशाली जोशी जगजीत सिंह एवं चित्रा सिंह जी की ग़ज़लों को प्रस्तुत करेंगे।

कलाकारों के साथ किबोर्ड पर श्री सत्या मुदलियार जी, तबले पर श्री त्रिलोचन सोना जी तथा श्री सुशील गोल्हानी जी, गिटार पर अतीक रहमान एवं आदित्य सिंग तथा पैड पर श्री नागेश साहू जी साथ देंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार होंगे जानीमानी उद्घोषिका एवं साहित्यिक श्रीमती शुभ्रा ठाकुर जी तथा पत्रकारिता से जुड़े श्री अभिनीत शुक्ला जी।

संस्था के निदेशक दीपक व्यास ने कहा कि इस कार्यक्रम में श्रोताओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button