Blog

खास खबर : सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह 21 को, परिचर्चा, कवि सम्मेलन और सम्मान होंगे मुख्य झलकियां, श्री साईनाथ फाउंडेशन का आयोजन

उक्त समारोह अंतर्गत प्रदेश के चुनिंदा 10 कलाकारों को काव्य, गायन, नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों हेतु हुनर का मंच सत्र में अवसर प्रदान किया जाएगा। दो महत्वपूर्ण परिचर्चा सत्रों में सुप्रसिद्ध लेखक एवं इतिहासकार डॉ. परिवेश मिश्रा, पुरातत्वविद राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार राजीव रंजन प्रसाद एवं वरिष्ठ लेखक शिवकुमार पाण्डेय बतौर आमंत्रित वक्ता बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के इतिहास संस्कृति व पर्यटन पर अपना व्यक्तव्य देंगे, दो अलग अलग सत्रों में आयोजित परिचर्चा सत्र में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल द्विवेदी एवं युवा लेखिका डॉ. शुभा मिश्रा ‘कनक’ सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे।

मुख्य सम्मान सत्र में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं मानस मर्मज्ञ नर्मदा प्रसाद मिश्र ‘नरम’ व उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा अज़ीम खान के गरिमामय आतिथ्य में सरस्वती साहित्य सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार रुद्र नारायण पाणिग्रही, नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति युवा साहित्य रत्न सम्मान से युवा कवि एवं गीतकार भरत द्विवेदी, नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति युवा पत्रकारिता रत्न सम्मान से लोकप्रिय पत्रकार तृप्ति सोनी एवं मोहम्मद अज़ीम खान स्मृति उर्दू साहित्य रत्न सम्मान से युवा लेखक इरफानुद्दीन इरफान को सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतिष्ठित सम्मानों के अंतर्गत सम्मानित होने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह व नगद धनराशि प्रदान की जाएगी।

इस समारोह के आयोजक श्री साईनाथ फाउंडेशन के संस्थापक युवा लेखक एवं संस्कृतिकर्मी आशीष राज सिंघानिया व सरस्वती बुक्स के संचालक आकाश महेश्वरी ने शहर के तमाम साहित्य प्रेमियों व मीडियाकर्मियों से उक्त गरिमामय समारोह में शिरकत करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button