Blog

अजीब बदला : एक तरफा प्यार में मुर्दे के खून का इंजेक्शन युवती को लगाया, टीबी अस्पताल से लिया था आरोपियों ने खून

आरोपी किशोर कोरी एक युवती से प्यार करता था, लेकिन युवती उसे नहीं चाहती थी। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों को पिता है। पिछले दिनों आरोपी किशोर ने सराफा क्षेत्र में युवती को रोका और बदमाश आकाश और रोहन की मदद से युवती के शरीर में इंजेक्शन लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल की सफाईकर्मी संगीता कंडारे, उसके पति लोकेश व अन्य दो युवकों को आरोपी बनाया हैै।

आरोपी रोहन और आकाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों ने युवती को बीच सड़क पर रोककर इंजेक्शन लगाया था। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी किशोर ने करीब पांच माह पहले संगीता के जरिए खून को लिया था और उसे फ्रीजर में रखा था।

पुलिस ने अस्पताल से रिकार्ड मांगा है कि छह माह के भीतर किन मरीजों की मौत हुई है। संगीता से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि उससे किस शव से खून कब निकाला था। अस्पताल के रिकाॅर्ड से यह पता लगाया जाएगा कि मरीज को क्या बीमारी थी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button