Blog

मासूमों पर सख्ती की हदें पार: रायपुर के प्री-स्कूल में बच्चों से दुर्व्यवहार, स्टाफ पर केस दर्ज

बिगुल
रायपुर के हीरापुर रोड स्थित मोहबा बाजार क्षेत्र के एक निजी प्री-स्कूल और डे-केयर में मासूम बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में तय ड्रेस न पहनकर आने वाले बच्चों को सजा के तौर पर कमरे में बंद कर दिया गया।

राजधानी रायपुर के हीरापुर रोड स्थित मोहबा बाजार क्षेत्र के एक निजी प्री-स्कूल और डे-केयर में मासूम बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में तय ड्रेस न पहनकर आने वाले बच्चों को सजा के तौर पर कमरे में बंद कर दिया गया।

इसी स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है। बताया गया कि स्कूल स्टाफ द्वारा बच्ची को जोर से धक्का दिया गया, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया। हादसे में बच्ची के सिर में सूजन आ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आमानाका थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्कूल की आया माधुरी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) व 125 के तहत केस कायम किया है। अन्य पहलुओं पर जांच अभी जारी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि 23 जनवरी को बच्ची को उसकी मां स्कूल छोड़ने गई थीं। टिफिन कराने के बाद आया से बच्ची का मुंह धुलवाने को कहा गया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए लौटी और उसके सिर में सूजन दिखी। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बच्ची का सिर दीवार से टकराया गया था।

बच्ची ने घर जाकर बताया कि स्कूल में रोज इस तरह का व्यवहार किया जाता है। वहीं, कुछ अन्य अभिभावकों ने भी आरोप लगाया कि 26 जनवरी की थीम पर हुए कार्यक्रम के दौरान तय ड्रेस में नहीं आने वाले बच्चों को अलग कमरे में बंद कर दिया गया था, जबकि बाकी बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका और लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button