Blog

खदानों में गुंडे कर रहे अवैध उगाही, IG तक पहुंचा मामला, ट्रक मालिक ने फांसी लगाकर दे दी थी जान

बिगुल
सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ की ओर से SECL विश्रामपुर क्षेत्र की खदानों में हो रही अवैध वसूली और आत्महत्या प्रकरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अंबिकापुर को ज्ञापन सौंपा गया.

SECL के खदानों में गुंडे कर रहे अवैध उगाही
ज्ञापन में ट्रक मालिक संघ ने खदान प्रबंधन की मिलीभगत से हो रही अवैध वसूली, ट्रक मालिकों व चालकों पर डाले जा रहे मानसिक-आर्थिक दबाव और आत्महत्या की घटना का उल्लेख किया है. इस अवसर पर सरगुजा ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक ने आश्वासन दिया कि सरगुजा संभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ट्रक मालिक ने फांसी लगाकर दे दी थी जान
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने पुलिस महानिरीक्षक, अंबिकापुर को ज्ञापन सौंपते हुए SECL विश्रामपुर क्षेत्र की खदानों में हो रही अवैध वसूली और हाल ही में सामने आए आत्महत्या प्रकरण पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की.

ज्ञापन में बताया गया कि SECL की खदानों में ई-ऑक्शन और रोडसेल से कोयले की बिक्री होती है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर खदान प्रबंधन की मिलीभगत से अवैध वसूली की जा रही है. लोडिंग, तौल (कांटा) और शीघ्र लोड दिलाने के नाम पर जबरन राशि वसूली की जाती है. इसके लिए खदान परिसर के बाहर निजी लोगों को लगाया गया है, जो ट्रक मालिकों और चालकों से प्रतिदिन वसूली कर उसे प्रबंधन तक पहुंचाते हैं.

IG तक पहुंचा मामला
इसके अतिरिक्त DO होल्डरों के माध्यम से नियुक्त लिफ्टर भी जबरन उगाही कर रहे हैं. पैसा न देने पर ट्रकों को लोड नहीं दिया जाता, जिससे ट्रक मालिक और चालक गहरे मानसिक व आर्थिक दबाव में रहते हैं. इसी दबाव के कारण आमगांव खदान के एक ट्रक मालिक को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा. रविंद्र तिवारी ने कहा कि यह गंभीर घटना खदानों में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार की देन है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि मामले को दबाने और अलग दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है. इससे ट्रक मालिकों और चालकों में गहरा आक्रोश है.

इस पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर कठोरतम कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरगुजा संभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई निश्चित रूप से होगी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button