Blog

इलाज कराने गए पूर्व अधिकारी के घर लाखों की चोरी, ताले तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए चोर

बिगुल
कोरबा जिले में पूर्व निगम अधिकारी डॉ. शिरीन लाखे के घर लाखों की चोरी हुई। परिजन इलाज के लिए बाहर गए थे, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी और नकद रकम करीब चार लाख रुपये चुराकर फरार हो गए।

कोरबा जिले में पूर्व निगम अधिकारी के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। परिजन इलाज कराने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकघर के पास का है, जहाँ चोर घर के पीछे से खुद कर अंदर घुसा और ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गया, जिसकी कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।

बताया जा रहा है कि नगर पालिक निगम के पूर्व अधिकारी डॉ. शिरीन लाखे, पिता स्व. एनए लाखे, के आरपी नगर कोसाबाड़ी स्थित निवास में लाखों की चोरी हो गई। मंगलवार की दोपहर तीन से चार बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे पुराने सोने का मंगलसूत्र 30 ग्राम, सोने का हार दो नग लगभग 30-35 ग्राम, सोने का कड़ा दो नग 30 ग्राम, सोने के टॉप्स 3 नग 09 ग्राम, चांदी लगभग 100 ग्राम, नगद रकम 50 हजार रूपये कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रूपये चोरी कर लिए।

थाना सिविल लाइन रामपुर में उन्होंने बताया कि वे अपने इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर परिवार गए हुए थे। घर वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर ड्राइंग रूम का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला। घर में घुसने पर बेडरूम और उसके पीछे का दरवाजा भी खुला था। घर में लगे सीसीटीवी देखने से दोपहर लगभग 3-4 बजे के बीच वारदात का पता चला।

पुलिस घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर ऑटो में आता है और चोरी की घटना को अंजाम देकर अपने साथी के साथ बड़ी चालाकी से फरार हो जाता है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button