Blog

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, युवराज सिंह और ब्रेट ली की होगी टक्कर

बिगुल
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड में आज एक बड़ा और अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पुराने खिलाड़ियों से सजी टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। भारतीय टीम की कप्तानी जहां एक ओर युवराज सिंह संभालते हुए नजर आएंगे, वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान ब्रेट ली के हाथ में है। बाकी इन दोनों देशों के बड़े और दिग्गज खिलाड़ी भी इस मुकाबले में नजर आने वाले हैं। मैच शाम को नौ बजे से शुरू होगा, जो देर रात तक चलने की संभावना है।

भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसे जीत मिली है, वहीं एक में हार का भी सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसे भी तीन में से दो में जीत और एक में हार मिली है। इस तरह से दोनों टीमों के पास चार चार अंक हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट कुछ बेहतर है, इसलिए वो अंक तालिका यानी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम अपने चार के चार मैच जीतकर इस वक्त आठ लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button