Blog

लोकसभा : बस्तर सीट पर ‘कमल’ खिलेगा या ‘हाथ’ को मिलेगा जनता का साथ? जानें सियासी समीकरण

बिगुल
जगदलपुर. बस्तर की सीट पर छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में काफी अहम सीट मानी जाती है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व है। 1952 में अस्तित्व में आई इस सीट से मौजूदा सांसद दीपक बैज हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बस्तर सीट महेश कश्यप को चुनाव में उतारा है वहीं कांग्रेस ने कवासी लखमा को टिकट दिया है। इस लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

आदिवासी बाहुल्य इलाका

बस्तर छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला है। यह आदिवासी बहुत इलाका है। यहां की करीब 70 फीसदी आबादी आदिवासी बहुत है। आदिवासियों की एक बड़ी संख्या आज भी घने जंगलों में रहती है। ये लोग अपनी संस्कृति, कला, पर्व, सहज जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध है। यह इलाका घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों से भरा रहा है। यहां के जल प्रपात बरबस पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

1998 से 2014 तक बीजेपी का कब्जा

1952 में अस्तित्व में आने के बाद से इस सीट पर अबतक 16 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। यह सीट परंपरागत तौर पर कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन 1998 से 2014 तक लगातार 6 लोकसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। बलिराम कश्यप यहां से लगातार चार बार संसद रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।

कुल 8 विधानसभा की सीटें

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा की सीटें आती हैं। ये सीटें हैं-कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 13,57,443 मतदाता हैं। 7,15,672 पुरुष वोटर हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 6,63, 409 है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 70 फीसदी वोटिंग हुई थी।

2019 के लोकसभा चुनाव में क्या हुआ?

2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट पर बड़ा दिलचस्प मुकाबला रहा और कांग्रेस ने बीजेपी की जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बैटूराम कश्यपर को 38 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। दीपक बैज को कुल 4,02,527 वोट मिले थे जबकि बैटूराम कश्यप को 3,63,545 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर सीपीआई के रामू राम रहे। उन्हें करीब 38 हजार वोट मिले।

2014 के लोकसभा चुनाव में क्या हुआ?

2014 के लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिनेश कश्यप ने जीत दर्ज की थी। दिनेश कश्यप को कुल 3,85,829 वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कांग्रेस के दीपक कर्मा को 2,61,470 वोट मिले थे। वहीं सीपीआई उम्मीदवार बिलमा सोरी को करीब 34 हजार वोटों से संतोष करना पड़ा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button