Blog

जेवरात चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार, पकड़ी गई सीसीटीवी कैमरे की मदद से

बिगुल
जांजगीर-चांपा. जिले में ज्वेलरी दुकान में दो महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर आई थी। एक जोड़ी पायल और चार नग बिछिया चोरी कर भाग गए थे। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ह

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बलौदा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार, सोनार पारा बलौदा निवासी महादेव माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 जुलाई को 11.30 बजे 2 महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आई थी। दोनों चांदी का पायल और बिछिया देखने लगी। पसंद नहीं आने की बात कहते हुए चली गई। महादेव माली को जब महिलाओं पर शक हुआ तो दिखाए गए सामानों को दोबारा चेक किया। इस दौरान कुछ चांदी के जेवरात नजर नहीं आए। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। दोनों महिलाएं फुटेज में चोरी करते नजर आ रही हैं।

बलौदा थाने में धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजा गया, जहां तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर महिलाओं की पहचान कराने पर माया चौहान और पुनिता चौहान को पकड़ा गया। दोनों घुटकु थाना के कोनी की निवासी हैं। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के एक नग पायल और चार नग बिछिया कीमती 18 हजार रुपए को बरामद किए गया है। दोनों महिला आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button