विधायक राजेश मूणत का जन्मदिन मनाने उमड़े कार्यकर्ता, सीएम, मंत्री और दिग्गज भाजपा नेताओं ने फोन करके, बृजमोहन ने घर पहुंचकर दी बधाई, जानिए पूरी खबर

बिगुल
रायपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत आज 61 वर्ष के हो गए। आज उनके निवास पर जन्मदिन पर दिनभर उन्हें बधाई देने वाला का ताँता लगा रहा।
मूणत ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भगवान गणेश के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद अपने निवास पर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मूणत का शाल, श्रीफल, गुलदस्ता देकर अभिनंदन भी किया। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी गुलदस्ता लेकर मूणत के बंगले पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, सांसद संतोष पांडे, सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, प्रवक्ता राजीव कुमार चक्रवर्ती, विधायक अनुज शर्मा, सांसद संतोष पांडे, संतोष बाफना, प्रीतेश गांधी, अशोक बजाज, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वरिष्ठ पत्रकार डा अनिल द्विवेदी, मोहन तिवारी इत्यादि ने राजेश मूणत को जन्मदिन की बधाई, शुभकामनाएं दी।
जानते चलें कि राजेश मूणत की पार्टी में इस कदर अहमियत है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता उन्हें रायपुर ग्रामीण और पश्चिम से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन मूणत ने पश्चिम का साथ नही छोड़ा।
लोकसभा चुनाव अभियान की व्यस्तता के बीच मूणत अपने प्रशसंकों से शुभकामनायें स्वीकार कर रहे हैं। 28 अप्रैल 1963 को जन्मे मूणत रायपुर जिले की रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने कांग्रेस के सिटिंग एमएलए और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को 41223 वोट से चुनाव हराया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत करने वाले राजेश मूणत रायपुर शहर भाजयुमो अध्यक्ष रहने के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वह मंत्री बन गए थे। 2008 और 2013 में भी चुनाव जीत कर वह मंत्री बने थे।
हर जिम्मेदारी बखूबी उठाते हैं मूणत, प्रशंसक कहते हैं विकास पुरुष
राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 15 वर्ष तक कई महत्त्वपूर्ण विभागों का मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अपना अहम योगदान दिया है।
मूणत ने छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहते सभी जिलों के कोने-कोने तक सड़कों का जाल बिछाने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा खपाई है। प्रदेश की सभी प्रमुख सड़के, ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर, प्रमुख इमारतें सब कुछ मूणत के कार्यकाल में ही बने हैं। वहीं राज्य के आरटीओ मंत्री रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई कड़े फैसले लिए थे। राजेश मूणत के प्रशंसक कहते है कि आज छत्तीसगढ़ मूणत के बनाई संरचनाओं के आधार पर ही विकासपथ पर अग्रसर हैं।



