Blog

कोरबा में युवक का आत्मघाती कदम: अपने गले पर चाकू से किया वार, फिर कुएं में कूदा; परिजनों ने बताई वजह

बिगुल
कोरबा में एक युवक ने पहले अपने गले पर चाकू चला लिया। दर्द होने पर वह घर से निकलकर भागा और एक कुएं में गिर गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन वह फिर भाग निकला। बाद में उसे पकड़कर कोरबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है।

सिविल लाइन थाना, कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत बेन्द्रकोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण के परिजनों के अनुसार, उसने सुबह खुद ही अपने गले पर चाकू चला लिया। उसकी हरकतों के बाद किसी तरह पकड़कर उसे अस्पताल लाया गया। रामकृष्ण की रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि उसे भूत-प्रेत का भय सताता है। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते यह घटना सामने आई।

सती कुर्रे ने बताया कि रामकृष्ण ने खुद को घायल करने के बाद कुएं में छलांग लगा दी। वहां से निकालकर किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल के लेटरहेड पर रामकृष्ण ने कुछ लिखने का प्रयास भी किया है, जिसके मायने निकाले जा रहे हैं। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे जांच की बात कही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button