Blog

अंबिकापुर-रायपुर से हैदराबाद की उड़ान शुरू, जानिए पहले दिन कितने लोगों ने किया सफर?

बिगुल

सरगुजा के लोगों को अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। 27 अक्टूबर से अंबिकापुर के मां महामाया दरिमा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन फ्लाइट तय समय पर अंबिकापुर पहुंची और दोपहर 2:05 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। पहले दिन अंबिकापुर से 19 यात्री रायपुर गए।

नई हवाई सेवा से सरगुजा के लोगों को हैदराबाद तक पहुंचने के लिए एक और विकल्प मिला है। फ्लाइट सेवा शुरू होने के पहले दिन पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इस फ्लाइट से यात्रा की। उन्होंने कम किराये पर मिल रही हवाई सुविधा को बेहतर पहल बताया वहीं, विधायक प्रबोध मिंज ने रायपुर से अंबिकापुर तक यात्रा कर प्रदेश सरकार की सब्सिडी से मिलने वाली सस्ती हवाई सेवा को लोगो के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

इस विमान से पहले दिन कुल 19 यात्रियों ने सफर किया। रिलायंस एयर की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। निर्धारित रूट के मुताबिक विमान अंबिकापुर से रायपुर, रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होगा। ऐसे में सरगुजा के यात्रियों को हैदराबाद तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर-हैदराबाद फ्लाइट शुरू होने पर केंद्रीय विमानन मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी और दूसरे बड़े शहरों को जोड़ने के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button