मनोरंजन

तत्काल टिकट दलाल केसः रायपुर रेल मंडल का टिकट क्लर्क अंबिकापुर में गिरफ्तार… BJP नेताओं से करवाया फोन

बिगुल
तत्काल टिकट दलालों के संपर्क में रहकर टिकट बनाने वाले भिलाई के टिकट क्लर्क को अंबिकापुर आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम एम वेनू अचारी ( M Venu Achari) बताया जा रहा है. हालांकि अपनी गिरफ्तार रोकने के लिए उक्त कर्मचारी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया लेकिन आरपीएफ के सामने उसकी कोई भी दलील न चली.

सूत्र बताते है कि आरोपी टिकट क्लर्क अपने वकील के साथ थाने पहुंचा था और प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी क्लर्क ने अपने खाते में लेन-देन की बात स्वीकारी और दावा किया कि आरोपी टिकट दलाल की पत्नी और उसकी पत्नी दोनो सहेलियां हैं इसलिए पैसों का लेन-देन हुआ है.

लेकिन विस्तार से जब आरपीएफ ने पूछताछ की तो आरोपी ने दलाली की बात स्वीकारी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भाजपा नेताओं के संपर्क में रहा और उसने भाजपा के कई नेताओं से फोन करवाया लेकिन आरपीएफ के पास मौजूद सबूतों के सामने किसी की एक न चली और फिर आरोपी क्लर्क M Venu Achari को गिरफ्तार कर लिया गया.
2022 से दलाल के संपर्क में है आरोपी क्लर्क

आरपीएफ की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि पूर्व में गिरफ्तार दलाल प्रेम दुबे उक्त क्लर्क से पिछले 4 वर्षों से संपर्क में है और रायपुर रेल मंडल के जिस भी काउंटर में उसकी ड्यूटी लगती है वो वहां काउंटर में लाईन लगकर टिकट बनवाता था और इसके एवज में वो क्लर्क को विभिन्न डिजिटल एप के माध्यम से पेमेंट करता था, जिसके प्रमाणों के आधार पर गिरफ्तारी की गई, सूत्र बताते है कि इसमें क्लर्क की पत्नी के अकाउंट में भी कई ट्रांजेक्शन किए है, जिसकी जांच जारी है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button