मनोरंजन

दूसरी युवती से शादी करने वाला था प्रेमी तो प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे के अंदर इस हाल में मिली

बिगुल
अंबिकापुर के सत्तीपारा इलाके में एक युवती ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान बतौली क्षेत्र निवासी नैना मिंज के रूप में हुई है.घटना के बाद युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
प्रेमी की दूसरी शादी होने वाली थी

परिजनों के मुताबिक नैना अंबिकापुर के सत्तीपारा में किराए का कमरा लेकर रहती थी और एक दुकान में काम करती थी. इसी दौरान उसका परिचय गोधनपुर निवासी एक युवक से हुआ. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. परिजनों का आरोप है कि युवक नवंबर में किसी दूसरी युवती से शादी करने वाला था, जबकि नैना उसी युवक से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. परिवार का आरोप है कि घटना से करीब दो दिन पहले भी युवक ने नैना के साथ मारपीट की थी. परिजनों के मुताबिक नैना अपने प्रेमी के व्यवहार से परेशान और मानसिक तनाव में थी.
बेडरूम में फंदे पर लटका मिला शव

घटना के समय नैना अपने किराए के कमरे में थी.बाद में उसका शव बेडरूम में पंखे से लटका मिला.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की.परिजनों का कहना है कि नैना अक्सर कहती थी कि वह अपने प्रेमी के बिना नहीं रह सकती और उसी से शादी करना चाहती है.परिवार के मुताबिक इसी रिश्ते और प्रेमी की दूसरी जगह शादी की बात को लेकर वह तनाव में रहती थी.
प्रेमी के कमरे में पहुंचने का CCTV सामने आया

परिजनों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद नैना का प्रेमी भी मौके पर पहुंचा. आरोप है कि वह मुख्य रास्ते के बजाय खिड़की के जरिए कमरे के अंदर दाखिल हुआ.इस पूरी गतिविधि के CCTV फुटेज सामने आने की बात परिजनों ने कही है.परिजनों ने इस घटनाक्रम को लेकर भी सवाल उठाए हैं और पुलिस से CCTV फुटेज समेत सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने की मांग की है.

परिवार के अनुसार नैना अंबिकापुर में करीब 5 हजार रुपये प्रतिमाह किराए के कमरे में रहती थी.वह जिस दुकान में काम करती थी, वहां से उसे करीब 6 हजार रुपये महीने मिलते थे.उसके अन्य खर्च परिवार के लोग उठाते थे.
परिजनों ने जताया संदेह

घटना के बाद मौके पर पहुंची विस्तार न्यूज़ की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.नैना जिस कमरे में रहती थी, वह मकान की पहली मंजिल पर स्थित था और कमरे में बेड के ठीक ऊपर पंखा लगा हुआ था.परिजनों ने पंखे की ऊंचाई, कमरे की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि नैना के लिए सामान्य स्थिति में वहां फंदा लगाना आसान नहीं था.मृतका के पिता ने मौके पर कमरे और पंखे की स्थिति दिखाते हुए इसी आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच की मांग की.हालांकि, यह परिजनों की आशंका है और पुलिस जांच पूरी होने से पहले इसे हत्या की पुष्टि नहीं माना जा सकता.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट, प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों के आरोपों की भी जांच की जा रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button