अफसरनामा

फर्जी D.Ed. अंकसूची लगाकर बन गया था सहायक शिक्षक.. लिया गया ये एक्शन, छत्तीसगढ़ में फिर सामने आया फर्जी सर्टिफिकेट का मामला..

बिगुल
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद आरोपी सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पूरा प्रकरण बलौदाबाजार का है।

जाली प्रमाणपत्र के सहारे शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की नौकरी

दरअसल यहाँ एक व्यक्ति रामेश्वर प्रसाद फर्जी D.Ed. अंकसूची की मदद से शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की नौकरी पाने में कामयाब हो गया था। वह 2011 से सेवा में था। वही उसने जब 11 साल बाद दोबारा D.Ed. किया तो प्रकरण का खुलासा हुआ। फिलहाल जिला कलेक्टर ने फर्जी सहायक शिक्षक रामेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया है।

बड़ा सवाल, क्या बर्खास्त होगा फर्जी शिक्षक?

गौरतलब है कि, शिक्षा विभाग में लम्बे वक़्त से यह शिकायत मिलती रही है कि, कई लोग फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी कर रहे है। हालाँकि कुछ मामलों में ही अब तक कार्यवाही देखने को मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रामेश्वर प्रसाद के मामले में और किस तरह की बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button