Blog

फलाईट के अंदर उठने लगा धुआं, इंडिगो की फ्लाइट को अचानक इस शहर को मोड़ा गया, जानिए ऐसा क्‍या हुआ

बिेगुल
राजधानी दिल्ली से चेन्‍नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलते देखा गया जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

प्‍लेन को सुरक्षित उतार लिया गया है। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का बंदोबस्त किया जा रहा है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरी।

इंडिगो ने पुष्टि की कि फ्लाइट 6E 6115, जो दिल्ली से चेन्‍नई जाने वाली थी, उसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जुड़ी घटना के बाद दूसरे रास्ते (हैदराबाद) पर मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में करने के लिए तुरंत एक्‍शन लिया। इंडिगो के अनुसार, फ्लाइट के दौरान एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलते देखा गया। घटना के बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया क्योंकि केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में कर लिया था।

अपने बयान में एयरलाइन ने कहा, ’11 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली से चेन्‍नई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6115 को एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया।’ एयरलाइन ने आगे कहा कि केबिन क्रू ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को संभाला। इसके बाद विमान हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा।

दूसरे विमान का बंदोबस्‍त
सुरक्षित लैंडिंग के बाद इंडिगो ने कहा कि यात्रियों को उनकी मंजिल चेन्‍नई तक ले जाने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है। रास्ता बदलने की वजह से फ्लाइट की तय यात्रा में रुकावट आई। एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने की कोशिश कर रही है, जबकि आगे की यात्रा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। इंडिगो ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को रिफ्रेशमेंट (खाने-पीने की चीजें) दे रही है। साथ ही स्थिति के बारे में समय-समय पर जानकारी भी देने में लगी है। एयरलाइन ने कहा, ‘इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय पर जानकारी देना शामिल है।’
ब

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button