ब्रेकिंग : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: भूपेश बघेल को असम और सुखदेव भगत को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, एआईसीसी ने जारी की नई सूची

बिगुल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों का नया महासचिव और प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 5 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी:
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
श्री भूपेश बघेल: असम के महासचिव प्रभारी बनाए गए हैं।
श्री सुखदेव भगत: छत्तीसगढ़ के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला: गुजरात के महासचिव प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा वे कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
श्री सचिन पायलट: पंजाब के महासचिव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।
डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद: महाराष्ट्र के प्रभारी बनाए गए हैं।
श्री पी. वी. मोहन: आंध्र प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
मुकुल वासनिक बने रहेंगे महासचिव,
निवर्तमान प्रभारियों का जताया आभार।
पार्टी ने निवर्तमान महासचिव और प्रभारियों जितेंद्र सिंह, श्री रमेश चेन्नीथला और श्री मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है। वहीं, श्री मुकुल वासनिक पहले की तरह एआईसीसी के महासचिव बने रहेंगे।



