Blog

ब्रेकिंग : डिस्को क्लब ‘डायब्लो’ में दो गुट भिड़े, रात एक बजे तक नशा करने, अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया, देखिए तस्वीरें

इधर उपरोक्त घटना से वहां के प्रबंधन ने इंकार करते हुए बातचीत करने से इंकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक रात 11  बजे के आसपास दो युवकों में डिस्को क्लब के अंदर किसी बात पर विवाद हुआ जो बाद में गुटीय लड़ाई में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों युवक और युवतियां नशे में धुत थे तथा अश्लील हरकत करते हुए एक दूसरे को जमकर गालियां दे रहे थे। बाद में उन्हीं के साथियों ने समझाबुझाकर कार में बिठाकर रवाना किया। इस दौरान क्लब के बाहर मजमा लग गया था।

रात एक बजे तक संचालित हो रहा है क्लब  

डिस्को क्लब डायब्लो’ राजधानी का हाई प्रोफाइल क्लब माना जाता है जहां रहीसों और वीवीआईपीज का तांता लगा रहा हैै. इसे किसी पुलिस अधिकारी का संरक्षण बताया जाता है। नतीजन इसके रात एक बजे तक संचालित करने की खबर है जबकि क्लब, रेस्टोरेंट को रात के 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। पुलिस आयुक्त को इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

क्लब में गाड़ियों की चेकिंग अनिवार्यत: हो

अफसोस कि राजधानी में यह हाल तब है जबकि क्लब और पबों में देर रात मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। युवाओं का कहना था कि किसी भी क्लब में गाड़ियों की चेकिंग अनिवार्यत: होनी चाहिए लेकिन डायब्लो में ऐसी कोई व्यवस्था नही है। नतीजन किसी भी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। डिस्को क्लबों में एक गैंग ऐसा भी है जो युवाओं को सूखा नशा और लड़कियां सप्लाई करवाता है।

वीवीआईपी इलाके में एहतियात बरतने की जरूरत

गंभीर बात यह है कि तेलीबांधा स्थित राम मंदिर के आसपास का अधिकांश इलाका वीवीआईपी रेसीडेंस है जहां सांसद और विधायक रहते हैं मगर इनके आसपास संचालित डिस्को क्लब से अशांति भंग होती रहती है। रविवार को देर रात एक मंत्री के बंगले के पास नशे में धुत चार युवक युवतियां एक ही वाहन में सवार होकर जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने रोका और कड़ाई से पूछताछ करते हुए थाना ले गईे।

क्लब संचालकों का अपना दर्द

दूसरी ओर पिछले कुछ महीने से राजधानी पुलिस ने लगातार गश्त बढ़ाई है और छापा भी मारा है लेकिन ‘डायब्लो’ में रात एक बजे तक सरगर्मियां बनी रहती हैं. उधर क्लब संचालकों का दूसरा दर्द है। उनका कहना है कि डिस्को क्लब का माहौल ही रात 11 बजे तक शुरू होता है ऐसे में मात्र एक घण्टे में हम क्या बिजनेस कर पाएंगे जबकि इसके बदले में हम प्रशासन को लायसेंस के नाम पर मोटी फीस चुकाते हैं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button