Blog

ब्रेकिंग : फिल्म हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने की माँग, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर शुक्ला ने की मांग, बोले- सनातन धर्म और संतों का सम्मान करने वाली फिल्म

एक तरफ फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते में ही डगमगाना शुरू कर देती है, दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) चौथे हफ्ते बाद भी कमाई से इतिहास रच रही है। 29वें दिन भी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर दंग कर दिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि फिल्म हनुमान अंश छत्तीसगढ़ के दर्शकों को ख़ासी पसंद आ रही है। फिल्म में भारतीय सनातन धर्म, संतों की महिमा एवं भगवान हनुमान की लीलाओं पर केंद्रित है तथा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करती है अतः प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया है कि फिल्म हनुमान अंश को टैक्स फ्री घोषित किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखने का लाभ उठा सकें।

भारतीय सिनेमा जगत में लंबे समय से यह धारणा बनी हुई थी कि किसी फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए करोड़ों का बजट, भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स और किसी स्थापित सुपरस्टार का चेहरा बेहद जरूरी है।

हालांकि, दर्शकों की बदलती पसंद ने इस पारंपरिक सोच को पूरी तरह खारिज कर दिया है। हाल के वर्षों में ऐसी कई कम लागत वाली फिल्में सामने आई हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े प्रमोशन और नामचीन स्टार्स के केवल अपनी मजबूत पटकथा और बेहतरीन निर्देशन के दम पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़े हैं।

इससे साफ होता है कि दर्शक अब बड़े नामों से ज्यादा कहानी की मौलिकता और विषय-वस्तु की ईमानदारी को तरजीह दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ चुनिंदा फिल्मों पर, जिन्होंने बेहद सीमित बजट में तैयार होकर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button