Blog

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बीच औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा

बिगुल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से राजनांदगांव में GAIL (इंडिया) लि. के प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकता है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, फर्टिलाइजर प्लांट से जुड़े सहायक उद्योगों और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ी औद्योगिक परियोजना का विस्तार न केवल राजनांदगांव तक रहेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

बैठक में राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को आधुनिक तकनीक और उच्च मूल्य आधारित विनिर्माण के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। क्लस्टर के माध्यम से प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक विनिर्माण से जुड़े उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

इससे छत्तीसगढ़ को इस क्षेत्र के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से बड़े निवेश की नई संभावनाएं बनी हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि निवेश का सीधा लाभ स्थानीय युवाओं को रोजगार, क्षेत्रीय विकास और आर्थिक समृद्धि के रूप में मिले।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button