Blog

113 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क में पांचवीं गिरफ्तारी, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी

बिगुल
सूरजपुर जिले में साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस टीम ने दिल्ली के सरिता विहार इलाके से गिरोह के पांचवें सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 वर्षीय सचिन कुमार को पकड़ा, जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का निवासी है और वर्तमान में दक्षिण दिल्ली के मदनपुर खादर में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने साइबर ठगी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

फर्जी संस्था के नाम पर खाता
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल से संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। पड़ताल में पता चला कि देवनारायण चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने एसबीआई की सूरजपुर शाखा में ‘डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन’ के नाम से संस्था पंजीकृत कराकर बैंक खाता खुलवाया था। इस अकेले खाते से करीब 13 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ था।

21 राज्यों में फैला ठगी का जाल
जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के 21 राज्यों के 150 पीड़ितों की शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में कुल 1,13,32,09,604 रुपये के ठगी संबंधी लेनदेन का खुलासा हुआ है। अवैध कमाई के लालच में खाताधारकों ने अपने बैंक खाते साइबर ठग गिरोह को उपलब्ध कराए थे। इसके बदले आरोपियों को करीब 39 लाख रुपये कमीशन मिला था।

चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार
सूरजपुर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रहलाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दिल्ली से पांचवें आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में मुख्य खाताधारक देवनारायण चक्रधारी, महेश चक्रधारी, अमन पासवान और जिशान रजा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button