कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अनूठी पहल, प्रिंसिपल और टीचर को स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने प्रेरित किया, आओ बांटे खुशियां प्रोजेक्ट

बिगुल
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के तहत संचालित अभिनव पहल प्रोजेक्ट ‘आओ बांटे खुशियां’ के तहत रायपुर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों संग खुशियां बांट रहे हैं।
इसी क्रम में मिडिल स्कूल सांकरा की प्रधानपाठक दुर्गा पाठक ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बच्चों के साथ केक काटा और माध्यमिक शाला बैहर के शिक्षक नागेंद्र देवांगन ने बच्चों के बीच खीर-पूड़ी एवं पौष्टिक आहार बांटकर कर अपना जन्मदिन मनाया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 17 कर्मचारियों को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एसएमएस और ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं दी गई और उन्हें आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों संग जन्मदिन मनाने के लिये प्रेरित किया गया।
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन
दूसरी ओर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी राजधानी रायपुर के प्रवास पर पहुंची। उन्होंने निमोरा के मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र-1 का अवलोकन किया। वहां बच्चों से मुलाकात की और उनको दिए जा रहे पूरक पोषण आहार और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।