Blog

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान रायपुर में महिला बीएलओ से गाली गलौज करते हुए मारपीट, वीडियो वायरल

बिगुल
रायपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा किए गए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

रायपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा किए गए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि महिला बीएलओ से फॉर्म घर तक उपलब्ध कराने की जिद कर रही थी। फॉर्म मिलने में देरी होने पर वह विवाद पर उतर आई और अपशब्द कहते हुए बीएलओ को धक्का-मुक्की करने लगी।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे युवक को महिला ने दौड़ाकर पीटा। वार्ड के लोगों ने महिला के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं बीएलओ के साथ हुई इस घटना के बाद कर्मचारियों में भी रोष है, और उन्होंने भविष्य में सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग उठाई है।

इस बीच, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अवधि सात दिन बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 दिसंबर कर दिया गया है। नया कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button