तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिगुल
जगदलपुर शहर के धरमपुरा में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी आ पहुंची। दोनों को शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दे कि धरमपुरा स्थित सब्जी मार्केट के पास बीती रात को पल्लीगाव निवासी राजेश बघेल पिता महेश बघेल 21 वर्ष व प्रिंस बघेल पिता रामधर 18 वर्ष निवासी पल्लीगाव जो जगदलपुर की ओर आ रहे थे, उनकी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों युवक दूर जा गिरे। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



