Blog

कोंडागांव में दो युवकों की मौत, दंतेवाड़ा में ग्रामीण घायल; लोगों ने सड़क किया जाम

बिगुल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए बड़े हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक ओर जहां दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाओं के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया जा सका।

पहली घटना कोंडागांव जिले के नारंगी नदी क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, पहचान के लिए फोटो विभिन्न स्थानों पर भेजे गए हैं।

दूसरी घटना दंतेवाड़ा जिले में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे बचेली और दंतेवाड़ा की ओर जाने वाली बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर भांसी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। घंटों बाद जाम खुल सका।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button