Blog

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र का आज चौथा दिन..सदन में विपक्ष ने किया हंगामा.. विधानसभा अध्यक्ष रमनसिंह ने दी हिदायत

बिगुल
विधानसभा के शीत सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा के शीत सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र की शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह के आसंदी में बैठने के साथ हुई.

इससे पहले सत्र के तीसरे दिन सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये का सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश किया था। आज के कार्यवाही में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

आज विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ पर करीब दो घंटे तक विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े विषयों को भी सदन में उठाया जाएगा।

मनरेगा और पंचायत से जुड़े अहम मुद्दों पर भी आज जोरदार बहस होने के आसार हैं। कांग्रेस विधायक मनरेगा भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं, जॉब कार्डधारियों को पर्याप्त काम नहीं मिलने को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा।

इसके अलावा पंचायत स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भी विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगा। कुल मिलाकर आज का दिन विधानसभा में तीखी बहस और हंगामे भरा रहने की संभावना जताई जा रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button