Blog

युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका: छत्तीसगढ़ में एक हजार 710 पदों पर भर्ती शुरू, 10 जनवरी को होगी परीक्षा

बिगुल
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 1710 पदों पर भर्ती की जानकारी सामने आई है। सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों सहित विभिन्न पद शामिल हैं। परीक्षा 10 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। जानें भर्ती, पात्रता और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी।

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने बड़ी राहत दी है। कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 तृतीय श्रेणी के अंतर्गत उपसमूह-02 के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। विभिन्न पदों को मिलाकर कुल 1,710 रिक्तियों की सूचना सामने आई है।

इस पूरी भर्ती में सबसे ज्यादा ध्यान सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पदों पर भर्ती को लेकर है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की विशेष नजर बनी हुई है। चयन मंडल की ओर से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित यह संक्षिप्त विज्ञापन 4 अक्तूबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया था। इस विज्ञापन के जारी होने के साथ ही प्रदेश भर के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

विभिन्न पदों का विवरण व पात्रता
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा संचालित की जा रही इस भर्ती में तृतीय श्रेणी के कई प्रमुख पदों को एक साथ शामिल किया गया है। भर्ती में केवल सहायक ग्रेड-3 के ही 1,206 पद शामिल नहीं हैं, बल्कि अन्य तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, शीघ्रलेखक, पंजीयन लिपिक और सहायक उप निरीक्षक सहित विभिन्न पद प्रमुखता से दर्शाए गए हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button