Blog

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब : सुकमा में जनजीवन प्रभावित

बिगुल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, बेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल के भीगने से नुकसान की आशंका बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर लगातार तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार, 29 अक्टूबर की सुबह से तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। बीती रात भी लगातार बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ही ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की खबर है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button