Blog

कांग्रेस विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, हमलवारों ने काटी दोनों हाथों की नसें, गंभीर हालत में इलाज जारी

बिगुल
बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने उनके दोनों हाथों की नसें काट दी हैं, जबकि गले पर भी चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे आईसीयू में उपचाराधीन हैं।

बताया जा रहा है कि ये वारदात उनके बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में हुई है। मंगलवार को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी अपने आवास पर थी। इसी दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया है। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे आईसीयू में उपचाराधीन हैं। विधायक की पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। नर्सों ने उनसे घटना के बारे में लिखकर बताने को कहा, लेकिन वे केवल “भतीजा” शब्द ही लिख सकीं। इस संकेत के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button