राजनीति

नियुक्ति : कांग्रेस नेता अशोक राज आहूजा, अजीत कुकरेजा, उमाशंकर शुक्ला, विकास बजाज, विनोद तिवारी, शिव सिंह ठाकुर सहित 70 नेता संयुक्त महासचिव बने, देखें सूची

बिगुल
रायपुर. सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज आहूजा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी सैलजा ने आहूजा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 70 संयुक्त महामंत्रियों की नियुक्ति की है। इनमें आहूजा के साथ ही अजीत कुकरेजा, उमाशंकर शुक्ला, विनोद तिवारी, विकास बजाज, शिव सिंह ठाकुर सहित 70 नेता शामिल हैं।

श्री आहूजा ने अपनी नियुक्ति के लिए सर्वश्री कुमारी शैलजा दीदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम जी, टी एस सिंहदेव एवं चरण दास महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिवों की सूची कल जारी को जिसमें 70 नेताओं को जवाबदारी दी गई है। इसमें प्रमुख रूप से श्री आहूजा लगातार 1992 से 2023 तक सेवा दल में जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य करते रहे। रायपुर शहर की झुग्गी झोपड़ियां में भी आहूजा का खासा प्रभाव है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सकता है साथ ही पार्टी को सेवा दल संगठन को इसे मजबूत करने की जरूरत है।

श्री आहूजा ने कहा कि संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी जरूर मिली है लेकिन वह झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे। कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। श्री आहूजा ने गिरीश देवांगन एवं मलकीत सिंह गेंदु के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button