Blog

अवार्ड : छत्तीसगढ़ से डॉ. बुधरी ताती, डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले को पदमश्री पुरस्कार, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा, जानिए कौन है बुधरी ताती

केन्द्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की आज घोषणा कर दी है. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार हैं। इस सूची में कुल 131 पुरस्कार शामिल है. यह देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं.

छत्तीसगढ़ से डॉ. बुधरी ताती को पदमश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। जनजातीय अंचलों में निःस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक डॉ. रामचंद्र गोडबोले जी एवं सुनीता गोडबोले जी का पद्म श्री सम्मान के लिए चयनित होना पूरे प्रदेश के लिए अपार गौरव और सम्मान का विषय है।

बस्तर की “बड़ी दीदी” को पद्मश्री सम्मान—सेवा, संघर्ष और संकल्प की ऐतिहासिक जीत है।

नक्सल प्रभावित अंचलों में समाजसेवा की अलख जगाने वाली, #बस्तर की शान बुधरी ताती जी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे बस्तर ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।

चार दशकों से अधिक समय से बच्चियों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुजुर्गों की सेवा को जीवन का संकल्प बनाने वाली बुधरी ताती जी ने अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में आशा, आत्मनिर्भरता और बदलाव की नई रोशनी जगाई है। वे जनजातीय समाज की शक्ति, संस्कार और संवेदना की जीवंत मिसाल बनकर आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह पद्मश्री सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, संघर्षशीलता और निस्वार्थ सेवा भावना की ऐतिहासिक पहचान है।

“बड़ी दीदी” बुधरी ताती जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन!

देखिए वीडियो..कौन है बुधरी ताती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button