Blog

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में ‘महाघोटाला’, 2 अरब से ज्यादा रकम का कोई हिसाब ही नहीं, 7 करोड़ के धान घोटाला के बाद अब नया मामला

बिगुल
छत्तीसगढ़ का कवर्धा जिले इस बार घोटाले नहीं बल्कि ‘महाघोटाले’ को लेकर सुर्खियों में आ गया है. हाल ही में यहां 7 करोड़ का धान घोटाला सामने आया था. जब इसे लेकर जिम्मेदारों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि चूहे धान खा गए. अब यहां शिक्षा विभाग से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग की वित्तीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस विभाग में तीन साल के अंदर कोषालय से 2 अरब 18 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का निकाल ली गई, जिसका स्पष्ट हिसाब विभाग के पास ही नहीं है. वहीं, ऑडिट में कैश बुक और वाउचर तक गायब पाए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?
कवर्धा जिले के शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित ऑडिट टीम ने जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कवर्धा का परीक्षण किया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

अक्टूबर 2022 से अक्टूबर 2025 के बीच कोषालय से 2,18,04,87,344 रुपए की राशि निकाली गई
विभाग के पास इस राशि के व्यय का पूरा और प्रमाणित लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है

ऑडिट के दौरान कैश बुक अधूरी मिली

इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों का कहना है कि एरियर्स भुगतान से जुड़े कई मामलों की फाइलें लंबित और संदिग्ध स्थिति में हैं. वहीं, अब यह मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला स्तर के अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था के बावजूद इतनी बड़ी राशि बिना स्पष्ट रिकॉर्ड के कैसे निकल गई. यह प्रशासनिक मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी सवाल खड़े करता है. मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज है. अंदरखाने रिकॉर्ड दुरुस्त करने और मामले को दबाने की कोशिशों की भी चर्चा है. हालांकि, प्रशासन की ओर से इस पर कोई अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button