Blog

रायपुर में पुलिस की गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके पर भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

बिगुल
राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार पुलिस की लोडर गाड़ी ने स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहन को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अंश आठवानी था.

कैसे हुआ हादसा?
राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ. दुर्घटना के बाद टो-गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया. घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

कोरबा में पलटी कार, दो युवकों की मौत
दूसरी घटना कोरबा जिले की है, जहां कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button