खास खबर : नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया की हालत में सुधार, भाजपा नेता और आयोग के अध्यक्ष मिलने पहुंचे, शुभचिंतक भी कर रहे हैं मुलाकात

बिगुल
रायपुर. छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कावड़िया की सेहत में अब सुधार हो रहा है। उनसे मिलने के लिए आवास पर आयोग मंडल के अध्यक्ष, भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, शुभचिंतक पहुंचे तथा मुलाकात करके उनका हालचाल जाना।
कचना स्थित ऐश्वर्या किंगडम निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोकेश कावड़िया से मिलने के लिए राजीव अग्रवाल जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड), श्री प्रफुल विश्वकर्मा जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड), अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, श्री हरेन्द्र पटेल जी (डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम), श्री छगन मुंदड़ा जी (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने उनसे मुलाकात की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की.
भाजपा नेता लोकेश कावड़िया के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री मंजीत सैनी, भाजपा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी जी, श्री अनुराग साहू जी, श्री गुरमीत सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल द्विवेदी जी उनके निवास पहुंचे तथा मुलाकात की. भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी ने सौजन्य भेंट कर कुशलक्षेम जाना। भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संजय कोपुलवार जी, श्री जयेश पिथालिया जी, महासचिव हार्टिकल्चर सोसायटी रायपुर ने श्री कावड़िया के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर स्नेहपूर्वक कुशलक्षेम जाना।
छग दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के डायरेक्टर श्री हरेन्द्र पटेल जी, श्री प्रकाश पिल्ले जी, राहुल जायसवाल जी, आरजे अभिषेक जी, सुश्री सामली मिश्रा जी, सुश्री डिम्पल कोसरिया जीत्र, भाजपा नेता श्री राजू राघवानी जी, श्री चन्द्रेश शाह जी एवं श्री मानव पॉल जी तथा मीसो के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने सौजन्य भेंट की और कुशलक्षेम जाना।
श्री कावड़िया ने कहा कि आप सभी का यह अपनत्व, संवेदनशीलता और आत्मीय व्यवहार मेरे लिए अत्यंत संबल एवं प्रेरणा का स्रोत है। जानते चलें कि श्री कावड़िया का चंद दिनों पहले ही एक आपरेशन हुआ है जिसके बाद वे घर पर स्वास्थ्य लाभ रहे रहे हैं.


