Blog

रायपुर में 1316 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM साय ने दिया आशीर्वाद, बस्तर में सरेंडर नक्सलियों ने भी लिए फेरे

बिगुल
छत्तीसगढ़ सरकार की शानदार पहल पर 1316 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है. इस कार्यक्रम में बकायदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे थे. जहां उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया. इस दौरान प्रदेश भर में 6,414 जोड़ों ने नए जीवन की शुरूआत की. जिसमें 6 सरेंडर नक्सलियों ने भी सात लिए.

सामूहिक विवाह में जोड़ों को CM साय ने दिया आशीर्वाद
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य कन्या विवाह समारोह का आयोजन हुआ…इस दौरान 1,317 जोड़े शादी के बंधन में बंधे…वहीं पूरे प्रदेश में आज 6,414 जोड़े नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं…साइंस कॉलेड मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी.

सरेंडर नक्सलियों ने भी लिए सात फेरे
बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के जरिए प्रत्येक जोड़े के खाते में 35,000 रुपए भेजे जाएंगे. इस दौरान आत्म समर्पित 6 नक्सलियों की शादी भी सामूहिक विवाह में कराई गई. विवाह समारोह में प्रत्येक दंपती को 15,000 रुपए का उपहार और शादी का खर्च दिया गया.

सुकमा में 107 जोड़े ने अपने जीवन संगिनी का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का वचन लेते अग्नि के साथ फेरे लिये, वर-वधू को आशीर्वाद देने बिहार से भी लोग पहुचें थे. इस नये जोड़े में सबसे ख़ास दंपत्ति जोड़ा कलमु मंगडू और माडवी बुदरी का रहा जिसने 12 साल संघठन में रहकर पिछ्ले 5 साल से एक-दूसरे से प्रेम किया, नक्सलियों ने कलमु मंगडू का नसबंदी भी किया लेकिन प्रेम खत्म ना हुआ साल 2023 में पहले बुदरी ने नक्सल संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए. फिर अपने प्रेमी को 2025 में आत्मसमर्पण करवाया और आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल होकर दोनों ने एक दूसरे के साथ सातो जन्मों का वचन लेते हुये सात फेरे लिए.
ये भी पढ़ें- CG News: सब्जी बनाने के विवाद में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

वहीं जगदलपुर शहर के सिटी ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलेभर से आए कुल 280 जोड़ों का विधिवत विवाह कराया गया. इस आयोजन में खासतौर पर बस्तर के ग्रामीण अंचलों के जोड़े शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के नवदंपती शामिल रहे. सरकार की कल्याणकारी योजना से प्रदेश के कई लोग लाभान्वित हो रहे हैं. सालों से चली आ रही सरकार की इसी योजना की पूरे देश में तारीफ हो रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button