ब्रेकिंग : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. दयाल ने कार्यभार ग्रहण किया, महादेव कावरे ने सौंपा कार्यभार, नए कुलपति ने जारी किया रेडियो संदेश

बिगुल
रायपुर. प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. मनोज दयाल ने शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर कार्य दायित्व ग्रहण किया।
रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे आईएएस निवर्तमान कुलपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गई और विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए उनके योगदानों के प्रति कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने आभार प्रदर्शित किया।
अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति और विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा प्रारंभ किया। सर्वप्रथम उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय का सादर-आभार प्रदर्शित किया। प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया।
प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने ग्रंथालय में रिसर्च एवं पीजी विद्यार्थियों से मुलाकात की। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन- रेडियो संवाद 90.8 एफएम में प्रो. दयाल ने शुभकामना संदेश रिकार्ड किया। उन्होंने टेलीविजन स्टूडियों एवं संकाय भवनों का निरिक्षण किया। प्रो. दयाल ने विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक गण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।



