भिलाई में देह व्यापार का खुलासा, दो गिरफ्तार; पुलिस ने आठ लड़कियां की बरामद

बिगुल
दुर्ग में भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के किराए के मकान में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर रंगे हाथों रैकेट पकड़ा। पुलिस ने किराए के मकान से महिला दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस आठ लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिस की छापामारी कार्रवाई के द्वारा मकान महिला दलाल, ग्राहक और देह व्यापार में शामिल 8 लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार संचालित करने वाली महिला और ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं, देह व्यापार में शामिल आठ लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक मोटर साइकिल, 12 नग मोबाइल फोन,आपत्तिजनक सामग्री समेत नगदी रकम बरामद की है।



