Blog
ब्रेकिंग : भाजपा विधायक रिकेश सेन ने बताया खुद की जान को खतरा, निशाना अपने ही भाजपा नेता पर, बोले कि जल्द ही नाम उजागर करूंगा

बिगुल
भिलाई से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने खुद की जान को खतरा बताते हुए अपनी ही पार्टी के नेता को निशाने पर लिया है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नही लिया.
एक कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन भावुक भी नजर आए. उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बलात्कार, ऑनलाइन सट्टा और अन्य आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की भी साजिश की जा रही है.
उनके अनुसार एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व पार्षद जयप्रकाश ने ऐसी बात कही. जहर देकर हत्या की साजिश थी, मुझे बलात्कार के केस में फंसाने की साजिश रची जा रही थी. अगर साजिश करने वाले व्यक्ति का नाम सामने आता है तो मैं उससे सीधे बात करेंगे.



