विधानसभा : सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, बोले- अफसर, मंत्रियों को गंभीरता से नहीं लेते

बिगुल
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा गूंजेगा. इसके साथ ही फ्लाईएश प्रबंधन, गौधाम योजना पर भी सवाल पूछे जाएंगे. मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल जवाब देंगे.
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा गूंजेगा. इसके साथ ही फ्लाईएश प्रबंधन, गौधाम योजना पर भी सवाल पूछे जाएंगे. मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल जवाब देंगे.
इसके अलावा सदन में आज एक साथ 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. पहले दो ध्यानाकर्षण पढ़े जाएंगे, और मंत्री सवालों के जवाब देंगे. शेष ध्यानाकर्षण पढ़े हुए और मंत्री के जवाब दिए माने जाएंगे. सदन में विकास कार्यों से जुड़े याचिकाओं की प्रस्तुति होगी. मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. इसके अलावा विधायक रिकेश सेन, पुन्नुलाल मोहिले, लखेश्वर बघेल अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे. पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के लाइव हाईलाइट्स-
सदन में अनुदान मांगों पर हो रही चर्चा का विपक्ष ने बहिष्कार कर दिया. इस मामले में पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि
सरकार के मंत्रियों को अफसर गंभीरता से नहीं लेते. सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही खत्म हो चुकी है. अफसरों की सरकार के प्रति जिम्मेदारी खत्म हो गई है. बार-बार सदन में ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है. हमने विधानसभा की कार्रवाई का बहिष्कार किया है.
रायपुर शहर में लगे हजारों ‘छातिम’ पेड़ काटे जाएंगे! इसे लेकर BJP विधायक सुनील सोनी ने सदन में मामला उठाया. उन्होंने कहा कि छातिम पेड़ से सांस लेने में तकलीफ होती है. इसके कारण शहरवासी अस्थमा के शिकार हो रहे है. छातिम पेड़ गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा है. MP समेत कई राज्यों ने छातिम पेड़ को हटाया है. विभागीय मंत्री OP चौधरी ने जल्द हटाने का आश्वासन दिया.
कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने कहा – पहाड़ी की जमीन को उपजाऊ जमीन बताकर पट्टा दे दिया गया था. बाद में पट्टा धारी जमीन को रायपुर के व्यापारी को बेच दिया गया था. लगातार 3 से 4 बार सवाल उठाने पर उन पर कार्रवाई हुई. रजिस्ट्री को निरस्त कराएं. राजस्व विभाग से जुड़े हजारों मामले पेंडिंग पड़े है. इसका समय पर समाधान नहीं हो पाता. पटवारी, तहसीलदार का अमला लोगों की समस्याओं समय पर निदान नहीं होता.
CM विष्णु देव साय तखतपुर के लाखासार से गौधाम योजना की शुरूआत करेंगे. बता दें कि कांग्रेस सरकार की गोधन न्याय योजना बंद करने के बाद गौधाम योजना शुरू की जा रही है.



