Blog

विधानसभा में गूंजा एसआईआर का मुद्दा, विपक्ष लेकर आया स्थगन प्रस्ताव

बिगुल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन हैं. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुआ. विभिन्न विभागों से जुड़े अहम नियम और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी.

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी परफॉर्मेंस बजट सहित अहम दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे. छत्तीसगढ़ पेंशन निधि और ग्रोथ-स्टेबिलिटी फंड नियम 2026 भी रखे जाएंगे. सार्वजनिक वितरण प्रणाली और योजनाओं में अनियमितता पर ध्यानाकर्षण लाया जाएगा. केंद्र की SASCI योजना की राशि खर्च पर भी मुद्दा उठेगा. लोक लेखा समिति सहित कई समितियों की रिपोर्ट सदन में पेश होगी. कई विधायकों द्वारा स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण से जुड़ी याचिकाएं प्रस्तुत की जाएगी. वहीं धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 सहित अन्य संशोधन विधेयकों पर चर्चा और पारित करने की तैयारी भी है.

विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश करने के बाद विपक्ष ने सदन की कार्यवाही से दिनभर के लिए बहिष्कार किया. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- यह विपक्ष का बहिर्गमन नहीं पलायन है.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा – सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा कानून ऐसा हो? राज्य का कानून बना है तो पालन करा सकती है. बहस करने से सारी चीजें आ जाएंगी. आग्रह करता हूं सहमत होकर आगे बढ़ाने चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा – प्रवर समिति को सौंप देना चाहिए.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में विधानसभा में छग धर्म स्वातंत्र्य विधायक 2026 को पेश किया है. पेश विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आपत्ति जताई है. 11 राज्यों के ऐसे ही मामले पहले से कोर्ट में लंबित हैं. ऐसे में इस पर चर्चा नही होनी चाहिए, विधेयक को विधानसभा की प्रवर समिति को सौंपना चाहिए.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button