Blog

कोलकाता से रांची तक… रायपुर पहुंचे Yi प्रतिनिधि, CSIDC अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कैसे चमकेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

बिगुल
रायपुर. यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा आयोजित ईस्टर्न रीजन कोऑर्डिनेशन मीटिंग (ERCM) का शुभारंभ चेयर पंकज सोमानी और को-चेयर कावित पासरी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न शहरों—कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, सिलीगुड़ी सहित अन्य स्थानों से लगभग 150 Yi प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

औद्योगिक नीति पर विस्तृत प्रस्तुति
सत्र के दौरान प्रतिनिधियों को हाल ही में विधानसभा में पारित हुए विधेयक की जानकारी दी गई। साथ ही, राज्य की औद्योगिक नीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने हेतु उपलब्ध लाभों और प्रोत्साहनों पर प्रकाश डाला गया।

औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button